भाजपा सरकार लोकतंत्र कुचलने में लगी है.. तिरीथ कुमारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के जंगलों को अदाणी समूह को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून और एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल) के दिशा-निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और राज्य के जंगलों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया गया है। इस मुद्दे को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में उठाने वाले थे, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें रोकने के लिए ईडी का दुरुपयोग किया। “सुबह-सुबह ईडी की कार्रवाई सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश है। भूपेश बघेल के बेटे को भी गिरफ़्तार किया गया, जो साफ दिखाता है कि भाजपा किस स्तर तक गिर सकती है,” उन्होंने कहा। देश ने भलीभांति समझ लिया है कि भाजपा कैसे सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र को कुचलती है और विपक्ष को डराने की कोशिश करती है। लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता श्री बघेल के साथ मजबूती से खड़ा है और भाजपा के इन हथकंडों से डरने वाला नहीं है।तिरीथ कुमारी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि साय सरकार विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। “छत्तीसगढ़ की जनता अब त्रस्त हो चुकी है। यह सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए तरह-तरह के नाटक कर रही है। कभी केंद्रीय मंत्रियों के काफिले को जनता घेरती है, कभी उपमुख्यमंत्री की गाड़ियां रोकी जाती हैं। सत्ता पक्ष के सांसदों तक को अब जनता का सामना करने में मुश्किल हो रही है,” उन्होंने कहा।तिरीथ ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अब सच्चाई बनाम सत्ता की हो चुकी है, और कांग्रेस हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़ी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!