बाल कैबिनेट का चुनाव में मतपत्र का प्रयोग सेजेस तिफरा में।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

शासन में निर्देश पर विद्यालय में बाल कैबिनेट, युवा सांसद, इको क्लब का गठन हर वर्ष किया जाता है इस वर्ष सेजेस तिफरा बिलासपुर में अनोखा प्रयास किया गया, बच्चों को निर्वाचन प्रक्रिया समझाने नामांकन फार्म एक सप्ताह पहले भराया गया और प्रत्याशी बनने, फार्म उठाने, अपने लिए वोट की अपिल करने और प्रचार के लिए एक दिन दिया गया। जिसमें बच्चों को चुनाव की प्रक्रिया को समझाया गया और भविष्य के लिए मतदाता के रूप में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया, चुनाव तिहार के रूप में शनिवार मतदान हुआ और शांति पूर्ण वातावरण में सभी शिक्षकों को पीठासीन और मतदान दल के रुप में जिम्मेदारी दी गई, मतदान सामाग्री, मतपत्र, मतपेटी, कक्ष जिससे मतदान होना है सभी की ड्यूटी लगाई गई और मतदान और मतगणना की जिम्मेदारी शिक्षको ने निभाई , कंट्रोल रूम बनाई गई जहाँ से परिणाम लगातार हर चरण में गणना के बाद बताया जा रहा था बाल कैबिनेट और चुनाव प्रभारी जय कौशिक ने इस चुनाव के दौरान बच्चों के अनुभव पर चर्चा की तो बच्चों ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है और इस तरह का चुनाव में भाग लेने पर गर्व हो रहा ,अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देने की खुशी बच्चों के चेहरे से झलक रही थी।

चुनाव परिणाम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी और संस्था के प्राचार्य डा विश्वनाथ कश्यप जी और सहायक चुनाव अधिकारी रवि दुबे जी द्वारा किया गया ,विजयी प्रत्याशी प्रधानमंत्री के लिए कृष्णा श्रीवास्तव, छात्रा प्रतिनिधि वेदिका चौबे, उप प्रधानमंत्री प्रशांत कश्यप, सचिव पुष्पेन्द्र यादव, सहसचिव अरुण साहू को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया गया । बाल कैबिनेट चुनाव में भाग लेने और नई जिम्मेदारी के लिए सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। बाल कैबिनेट चुनाव प्रक्रिया को शांति पूर्ण संपन्न कराने विशेष जिम्मेदारी मे सुमन शुक्ला,रीता सिंह, निखिल कौशिक, कृष्ण कुमार तिवारी, रजनी गंधा बेहार, सुमन राय, सविता त्रिवेदी, अरुणा नर्मदा , बबीता सिंह, दुर्गेश नंदनी सिंह, रेखा दुबे, भाग्यश्री मंगरुलकर, इंदु शर्मा, मधुलिका त्रिपाठी, ज्योति सुर्या, रेणुका तिवारी, सरिता सांडिल्य,अजिम बेग, कृष्ण कुमार साहू की विशेष भूमिका रही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!