सतनामी समाज प्रदेश महिला मंडल की आवश्यक बैठक रायपुर में सम्पन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

गुरुघासीदास सांस्कृतिक भवन, न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में सतनामी समाज की प्रदेश महिला मंडल की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में समाज की महिला मंडल की प्रमुख पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।बैठक का उद्देश्य संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर रणनीति तैयार करना था।

बैठक में महिला मंडल की कार्यशैली को और प्रभावशाली बनाने हेतु कई सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए गए। साथ ही समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गहन चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी के सिद्धांतों पर चलने और समाज को जागरूक व संगठित रखने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं की उपस्थिति ने संगठन को एक नई ऊर्जा प्रदान की।बैठक का समापन आपसी सहमति और भविष्य के कार्यक्रमों के लिए संकल्प के साथ हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!