तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह की तैयारियों और कार्य योजना के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली गई। रजत जयंती समारोह के लिए राज्य शासन द्वारा संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। वर्चुअल बैठक में जिला, जनपद और ग्राम स्तर पर सभी विभागों को उपलब्धियों पर आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कलेक्टर संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल बैठक में मौजूद रहे।