नकली होने के संदेह में 660 किलो खोवा और 35 किलो पनीर जब्त, दो नमूने अवमानक पाए गए।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। नकली एवं अवमानक खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार सुबह नया बस स्टैंड और रेलवे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया।

यह अभियान नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अंजाम दिया गया।सुबह करीब 5:40 बजे से शुरू हुए इस अभियान के दौरान, बाहरी राज्यों से आए खोवा, कुंदा और पनीर के वाहनों की गहन जांच की गई।

चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की सहायता से गोलबाजार स्थित खोवा मंडी में 18 विभिन्न खाद्य नमूनों को संकलित किया गया।

इन नमूनों की जांच के दौरान दो नमूने अवमानक पाए गए।संशयास्पद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को देखते हुए अधिकारियों ने 660 किलो खोवा और 35 किलो पनीर जब्त कर लिया। साथ ही इन खाद्य पदार्थों के विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

बिलासपुर में तीन कानूनी और एक सर्विलांस नमूना लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सामग्री की शुद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ऐसे औचक निरीक्षण और भी तेज करने जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!