कलेक्टर-डीएफओ ने पीपरखूंटी एवं तरईगांव सीमा क्षेत्र में राजस्व और वन भूमि का किया सर्वे।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और वनमण्डलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने आज गौरेला विकासखण्ड के वन ग्राम पीपरखूंटी एवं तरईगांव सीमा क्षेत्र में अपने-अपने मैदानी अमले के साथ राजस्व और वन भूमि का सर्वे किया। दोनों विभागों के अभिलेखों में दर्ज भूमि का क्षेत्रफल और ऑनलाइन दर्ज डेटा का भौतिक सत्यापन किया गया। राजस्व विभाग के मिसल में दर्ज भूमिस्वामी एवं खसरा नंबर और वन भूमि के कम्पार्टमेंट का मौके पर मिलान किया गया।

कलेक्टर-डीएफओ की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी और वन विभाग के बीट गार्डों द्वारा दोनों वन ग्रामों के सीमा क्षेत्र में लगे मुनारा से नक्शे में दर्ज क्षेत्रफल का नाप-जोख करके मिलान किया गया। कलेक्टर ने सर्वेक्षण कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर निर्धारित प्रपत्र में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर, तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल सहित राजस्व एवं वन विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!