कांग्रेस ने किया चक्काजाम… जनजीवन हुआ प्रभावित… प्रर्दशन को लेकर क्या बोली विधायक चातुरी नंद… देखें विडियो।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

केंद्र सरकार की नीतियों और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 (बाम्बे-कोलकाता मार्ग ) पर आर्थिक नाकेबंदी कर प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन सरायपाली क्षेत्र में हुआ, जहां कुछ घंटों तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की साय सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

उनका आरोप था कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। साथ ही, प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का भी आरोप लगाया गया।

चक्काजाम की वजह से हाईवे से गुजरने वाले सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।आमजन और व्यापारी वर्ग ख़ासे परेशान नजर आए।

मौके पर तैनात प्रशासनिक अमला और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आए और स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने का प्रयास किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप और कांग्रेस नेताओं के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ।

इस चक्काजाम के माध्यम से कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जनहित की अनदेखी और दमनकारी रवैया नहीं छोड़ा, तो आगे और उग्र आंदोलन किए जाएंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!