कुर्मी समाज का वृक्षारोपण छतौना में हुआ संपन्न।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

कुर्मी समाज जिला बिलासपुर का आज हरेली मिलन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम कुर्मी हॉस्टल चकरभाठा एवं पंचायत भवन छतौना में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, संरक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक, अशोक कौशिक, जिला पंचायत सदस्य शिवेंद्र कौशिक,कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत कौशिक,सनाढ्य कुर्मी समाज के अध्यक्ष परमेश्वर कौशिक, महासचिव द्वय कृष्ण कुमार कौशिक, मनोज सनाढ्य बिलासपुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष बिल्हा गीतांजलि जितेंद्र कौशिक,कुर्मी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राज कश्यप, महिला कुर्मी समाज अध्यक्ष प्रीति पाटनवार उपाध्यक्ष गायत्री कौशिक, बिल्हा अध्यक्ष द्रोपती कौशिक, सत्यभामा कश्यप,जिलाउपाध्यक्ष, राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र कौशिक, संतोष कश्यप, छतौना अध्यक्ष दिनेश कौशिक, छतौना जनपद सदस्य प्रतिनिधि तुलसी कौशिक, सरपंच राधिका राकेश कौशिक, बिल्हा प्रभारी अंबिका कौशिक, तखतपुर अध्यक्ष हेमंत कश्यप, अमित कौशिक, आशु कौशिक, डा मनीराम कौशिक, कौशल कौशिक, योगेश कौशिक, गणेश कौशिक, मिथलेश सिंगरौल, हितेश पाटनवार , राकेश कौशिक सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

हरेली मिलन वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि हमें अपने आने वाले पीढ़ियों के भविष्य बचाने हेतु पेड़ लगाने होंगे, संतोष कौशिक जी ने कहा कि हमें सिर्फ पेड़ नहीं लगाना है बल्कि उनको तैयार भी करना है, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप ने कहा कि ये बहुत ही पुण्य का कार्य है जिसे हमें अधिक से अधिक करना है, जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि हम पेड़ लगाकर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं बल्कि हम अपने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य बचाने के लिए पेड़ लगा रहे है।

कार्यक्रम को कुमार राज कश्यप, गीतांजलि कौशिक, कृष्ण कुमार कौशिक, मनोज सनाढ्य, अशोक कौशिक, प्रीति पाटनवार, हेमंत कश्यप, अंबिका कौशिक ने भी संबोधित किया। कुर्मी समाज जिला बिलासपुर एवं सनाढ्य कुर्मी समाज द्वारा कुर्मी हॉस्टल चकरभाठा एवं ग्राम पंचायत छतौना में लगभग 100 सदस्य गण पेड़ लगाए। और ये वृक्षारोपण अभियान कुर्मी समाज जिला बिलासपुर का पूरे बरसात में अलग अलग स्थान पर जारी रहेगा और लगभग तीन हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। समाज के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने बिल्हा विधायक को सामाजिक भवन बिल्हा विधान सभा में बनवाने हेतु एवं तखतपुर विधान सभा में बनवाने हेतु तखतपुर विधायक के विशेष प्रतिनिधि संतोष कौशिक से मांग करने पर ठोस आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत कौशिक ने और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!