सरायपाली को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ो की स्वीकृति-सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन में महिला आयोग के सदस्य सरला कोसरिया के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सरल,सहज एवं यसस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हेतु करोड़ो की स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार सत्ता की बागडोर संभाली है तब से चहु ओर विकास साय साय हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प पूर्ण हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए 1.20 करोड़ की स्वीकृति दी है। जो इस तरह से है ग्राम केंदूढार में प्रेमसागर साहू घर आंगनबाड़ी तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये , मोहदा में राम मंदिर से नागिनबर घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, मोहनमुंडा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, काकेनचुवा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, सलखण्ड के नरेश घर से फिरतु घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, सलखण्ड के बाजार पड़ाव से टिकेलाल घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, कुर्मीपाली के मकरध्वज घर से नाला तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, पोटापारा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, आंवलाचक्का में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, बिरकोल के अशोक घर से देवलास घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बिरकोल के विजय घर से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, गिरसा के आंगनबाड़ी से शिवमंदिर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, डूमरपाली के मोहित घर से महाराज घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये।

सरला कोसरिया से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर सरायपाली क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहती हूं इस भावना को साकार करने में कोई पद में बने रहना,नही रहना इससे कोई फर्क नही पड़ता है।

मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक मांगों को समय-समय रखती आई हूं और उन्होंने हर संभव सहायता करने के लिए आस्वासन दिया है।

सरायपाली के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पीछे धकेलने का काम किया है, विकास का एक ईंट भी नही रख पायी सिर्फ भ्रष्टाचार की बुलंदियों को छूकर कीर्तिमान स्थापित की है।

सरायपाली विधानसभा में विभिन्न निर्माण कार्य पुल, पुलिया, सड़क,एनीकट,बांध, जैसे अनेक छोटे बड़े कार्यों की स्वीकृति दी है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह का मौहाल है।

सरायपाली विधानसभा को मिली अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद आभार करती हूं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!