तिफरा में बाढ़ आने की संभावना।

Share Now

बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ /

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निर्वाचन क्षेत्र बिल्हा के तिफरा नगर जो कि बिलासपुर निगम में शामिल हो चुके है , यहां पर स्थित गोकने नाला में तेज बारिश होने से यह नाला लबालब भर गया है और बाढ़ आने की संभावना जताई जा रही है। तिफरा नगर निगम जोन क्रमांक दो कार्यालय से लगे गोकने नाला गौरेला -पेंड्रा -मरवाही की ओर से आया हुआ है नाला है, जिसमें कल से तेज बारिश होने से यह लबालब भर गया और इससे लगे निगम के नाला की नियमित सफाई न होने से इन दोनों नाला का पानी आर्या कालोनी रोड़,कुंदरापारा, नगर निगम कार्यालय के बाजू शिवशक्ति मंदिर, सहित आसपास के घरों में पानी घूस गया है और यदि आज रातभर बारिश होती है तो कल सुबह तक उक्त मोहल्ले के घरों में ही नहीं बल्कि रोड़ों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल जाएगा। बहरहाल इस ओर जिला प्रशासन ध्यान देने में लगे हुए हैं और गोकने नाला में जलकुंभी को निकालने में लगे हुए ताकि पानी का बहव आगे बढ़े।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!