तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर की बैठक भाजपा जिला शहर अध्यक्ष दीपक सिह ठाकुर, मोहित जायसवाल जिला भाजपा ग्रामीण ,कार्यक्रम के संभाग सह संयोजक दिलेन्द्र कौशिल के उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन से जिला कार्यालय बिलासपुर में संपन्न हुआ।
बैठक में आगामी 31 जुलाई को आयोजित पिछड़ा वर्ग मोर्चा का बिलासपुर में संभागीय समेलन की तैयारी और विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा करते हुए कार्यक्रम के लिए रणनीति तैयार किया गया। प्रस्तावित कार्यक्रम के संदर्भ में बात रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त कार्यक्रम को निष्ठा पूर्वक जिला के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो के मार्गदर्शन में जिला के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि के मार्गदर्शन, सहयोग से कार्यक्रम को सफल किया जावेगा। दिलेन्द्र कौशिल संभाग कार्यक्रम के सह संयोजक ने बैठक में बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वार संभाग स्तरिय समेलन में 1 एक देश एक चुनाव 2 जाति जनगणना 3 संकल्प से सिद्धि तक सेवा ,सुशासन एवं गरीब कल्याण के अमृत काल 4 एक पेड़ माँ के नाम विषय पर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ,मंत्री,सांसद विधायक, के द्वारा मार्गदर्शन किया जावेगा ।
बैठक कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र यादव महामंत्रीएवं आभार यदुराम साहू महामंत्री ने ब्यक्त किया ।इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल , दिलेन्द्र कौशिल, सह संयोजक,कृष्ण कुमार कौशिक अध्यक्ष जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राजेश कुमार रजक, उमेश कुमार यादव,महामंत्री शैलेन्द्र यादव , यदुराम साहू, नरोत्तम श्रीवास, रमेश जायसवाल, सुनिल श्रीवास, महाराज सिंह, मोहन श्रीवास, धर्मेद्र चंद्राकर,डॉ जमुना कौशिक, दुर्गा पटेल, अनिल कुमार कस्यप, सुरेश कुमार केवल, अनिल बलेचा मेलूराम साहू ,संजय कुमार गुप्ता, विनोद कुमार कसेर, सपन विरले, राजेश कुमार साहू, अजीत राम पटेल, सुलेश पाण्डे, देवचरण यादव, देवेंद्र जायसवाल, कृष्ण कुमार साहू कामता यादव, बजरंग जायसवाल सहित जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।