तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से लगे ग्राम पंचायत छतौना विकास खंड तखतपुर की महिला सरपंच राधिका राकेश कौशिक गांव के विकास को लेकर पूरी तरह से समर्पित है और वह लगातार गांव की विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर द्वारा मांग कर रहे हैं और विधायक धर्मजीत सिंह ने गांव में सामुदायिक भवन स्वीकृति की है ।
सरपंच राधिका राकेश कौशिक के प्रयास से ग्राम छतौना को समुदायिक भवन के लिये 25 लाख राशि विधायक द्वारा स्वीकृत किया गया। सरपंच ने कही कि सामुदायिक भवन गाँववासियो के सुख- दुख कार्यक्रम के लिये समर्पित रहेगा जिससे ग्राम वासी लाभान्वित होंगे । उक्त कार्य स्वीकृत होने पर विधायक से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त की गई। इस अवसर पर ग्राम सरपंच राधिका राकेश कौशिक, दीनबंधु आंनद, राजकुमार कौशिक उपस्थित रहें।