कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

Share Now

सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज पिटियाझर मंडी में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में मशीनों की कमीशनिंग व मतदान सामग्री वितरण हेतु आवश्यक तैयारी और व्यवस्था करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनके सुचारू संचालन के लिए निर्देश दिए। ज्ञात है कि 6 फरवरी को रेंडमाइजेशन के पश्चात मशीनों का कमीशनिंग कार्य 7 फरवरी को किया जाएगा। इस संबंध में 6 नगरीय निकायों के लिए मशीनों को सुरक्षित रखने तत्पश्चात मतदान के लिए वितरण किया जाएगा।इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू, अपर कलेक्टर रविराज ठाकुर, एसडीएम हरिशंकर पैकरा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!