जिले की सहकारी समितियों में 6,517 टन खाद शेष, किसानों के लिए उपलब्ध।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषकों की सुविधा हेतु प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी सहकारी समितियों और निजी दुकानों में पॉस मशीन के माध्यम से ही खाद का विक्रय किया जाए। साथ ही, निजी दुकानों में अवैध भंडारण पाए जाने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले में 1 अप्रैल से 28 जुलाई 2025 की स्थिति में कुल 40,309 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया, जिसमें से अब तक 33,792 टन खाद का वितरण किया जा चुका है।

वर्तमान में सहकारी समितियों में 6,517 टन खाद शेष है, जिसमें शामिल हैं:यूरिया: 2,008 टनसुपर फॉस्फेट: 2,414 टनपोटाश: 661 टनडी.ए.पी.: 794 टनएन.पी.के.: 640 टन

कृषि विभाग द्वारा खाद की उपलब्धता और वितरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसान अपने नजदीकी सहकारी समितियों से आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!