बने खाबों, बने रहिबो : 04 से 06 अगस्त तक जिले में चलेगा खाद्य सुरक्षा जांच एवं जागरूकता अभियान।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु में खाद्य जनित बीमारियों और संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से “बने खाबों, बने रहिबो” शीर्षक के अंतर्गत राज्य स्तरीय विशेष खाद्य जांच एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 04 से 06 अगस्त 2025 तक प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा।

जिले में तीन दिवसीय इस अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सघन निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण में फूड हैंडलिंग में स्वच्छता, बांसी भोजन तथा अखबारी कागज में परोसे गए खाद्य पदार्थों पर रोक, पानी की गुणवत्ता, और शाकाहारी व मांसाहारी भोजन के पृथक प्रबंधन की विशेष जांच की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन की स्थिति में दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु प्रशिक्षित और जागरूक किया जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु में आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं ताजे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्ट्रीट फूड वेंडर्स, होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य सेवा प्रदायकों को स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

जनजागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, पंपलेट, पोस्टर व मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे लोगों में साफ-सफाई और सुरक्षित खानपान के प्रति जागरूकता बढ़े।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!