प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का होगा वितरण – 02 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम भलेसर में।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त का राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल हस्तांतरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारित किया जाएगा।यह दिन पूरे देश सहित महासमुंद जिले में भी पीएम किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर महासमुंद में आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। साथ ही विकासखंड मुख्यालयों, सहकारी समितियों एवं ग्राम पंचायतों में भी वेबकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान योजना की जानकारी एवं लाभ से जुड़ सकें।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर किसानों को 20वीं किस्त का लाभ प्रदान किया जाएगा तथा कृषि योजनाओं की जानकारी एवं किसानों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!