छत्तीसगढ़ को रजत जयंती वर्ष पर मिलेगा नया विधानसभा भवन : नया रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर राज्य को एक नया, भव्य विधानसभा भवन मिलने जा रहा है। नवा रायपुर में तेज़ी से निर्माणाधीन इस भवन का कार्य अब अंतिम चरण में पहुँच चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने भवन स्थल पर पहुँचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य हर हाल में सितंबर 2025 तक पूर्ण हो जाए, ताकि आगामी राज्योत्सव (1 नवम्बर) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से इस नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि यह भवन केवल प्रशासनिक जरूरतों की पूर्ति नहीं करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी बनेगा।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि विधानसभा सदन, अध्यक्ष कक्ष, मुख्यमंत्री कक्ष सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया गया है और कार्य संतोषजनक प्रगति पर है। उन्होंने भरोसा जताया कि तय समय पर भवन पूरी तरह तैयार होगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह भवन छत्तीसगढ़ की संस्कृति, वास्तुकला और आधुनिकता का अनुपम संगम होगा।52 एकड़ क्षेत्र में निर्मित यह नवीन विधानसभा भवन तीन प्रमुख विंगों में विभाजित है –विंग-ए: विधानसभा सचिवालयविंग-बी: विधानसभा सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री व अध्यक्ष कक्षविंग-सी: उपमुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के कार्यालयभवन में 200 विधायकों के बैठने की व्यवस्था के साथ 500 दर्शकों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, 700 वाहनों की पार्किंग और दो भव्य सरोवर (प्रत्येक डेढ़ एकड़) प्रस्तावित हैं।

आधुनिक तकनीकों से युक्त यह परिसर छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा।

निरीक्षण के दौरान अजय जामवाल, पवन साय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, लोक निर्माण सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!