आदिवासियों के मसीहा पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ. भंवर सिंह पोर्ते की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री ने किया अनावरण।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने नगरपालिका परिषद गौरेला वार्ड क्रमांक 14 बांधामुड़ा में आदिवासियों के मसीहा पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ. भंवर सिंह पोर्ते की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने पूर्जा-अर्चना के साथ अनावरण करके माल्यार्पण किया और प्रतिमा की आरती उतार कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भंवर सिंह पोर्ते आदिवासी समाज की मसीहा एवं जन-जन के नेता थे।

मुझे ऐसे नेता के मूर्ति का अनावरण करने का मौका मिला है, यह मेरा सौभाग्य है। डॉ. भंवर सिंह सुदूर अंचल में रहकर राजनीति की शिखर तक पहुंचने का उदाहरण है। जन सेवा में समर्पित ऐसे नेता हमेशा यादों में रहेंगे। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर उनके सपनों को साकार करना है।

डॉ. भंवर सिंह पोर्ते की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उनकी धर्म पत्नी हेमवंत पोर्ते ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव सहित सभी अतिथियों का हृदय से अभिवादन किया।

इस अवसर पर मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला ‘मुकेश दुबे, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक एस आर भगत, डीएफओ ग्रीष्मी चांद तथा डॉ. भंवर सिंह पोर्ते के परिजनों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!