फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान… व्हॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में कई छात्र जिला से संभाग स्तर तक चयनित।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है बल्कि मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भगत देवरी में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

हाल ही में पिथौरा में आयोजित जिला स्तरीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के दो होनहार छात्र—रौनक मिश्रा (अंडर-17) एवं लोकनाथ सेठ (अंडर-19)—का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इसके अलावा कबड्डी में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पियुष पटेल एवं अवंतिका भोई (अंडर-14), सागर सोनी, अंजली जगत एवं आरती बरीहा (अंडर-17), लकेसरी साहू एवं अंजली भोई (अंडर-19) का चयन संभाग स्तर के लिए हुआ है। इन छात्रों ने न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे अंचल को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के प्राचार्य तारेन्द्र कुमार साहू एवं वरिष्ठ शिक्षकों— सम्पूर्णानंद साहू, अरुण किशोर दास, हेमराज प्रधान, विरेन्द्र कुमार दास, सुदामा साहू, ललित कुमार साहू, बिसिकेशन साव, साहेब लाल साव, गायत्री प्रधान, चितरंजन यादव, सुनिता मांझी, सुरेन्द्र भोई, चंद्रोदय प्रधान, अखिलेश यादव, तुषार यदु एवं समस्त विद्यालय परिवार—ने सभी चयनित प्रतिभागियों एवं कोच परात्पर प्रधान को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

विद्यालय द्वारा इस तरह की उपलब्धियों को खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!