जिले के सभी स्कूलों में 6 अगस्त को होगी पालक-शिक्षक बैठक, शिक्षकों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में 6 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बैठक के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।उन्होंने कहा कि बैठक में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए तथा पालकों की अधिकतम भागीदारी के लिए प्रयास किए जाएं।

बैठक के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु 184 निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जो प्रत्येक स्कूल में पहुंचकर बैठक की गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि यह बैठक बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, व्यवहार तथा अन्य आवश्यक पहलुओं पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

इसके माध्यम से पालक और शिक्षक आपसी संवाद कर छात्रहित में आवश्यक निर्णय ले सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा सभी पालकों से अपील की गई है कि वे नियत समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने बच्चों के भविष्य निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!