मोर तिरंगा-मोर अभिमान’ कार्यशाला में सरला हुईं शामिल, हर घर तिरंगा अभियान को बताया राष्ट्रभक्ति की जन-क्रांति।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी /

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज ‘मोर तिरंगा-मोर अभिमान’ तिरंगा यात्रा विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा नेत्री सरला ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई और उपस्थित जनों को राष्ट्रध्वज तिरंगे के महत्व एवं अभियान की भावना से अवगत कराया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सरला ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ और आज यह एक राष्ट्रभक्ति की जन-क्रांति का रूप ले चुका है।

यह अभियान न केवल हमारे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बढ़ाता है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का भी प्रतीक बन गया है।उन्होंने कहा कि “मोर तिरंगा-मोर अभिमान” जैसे आयोजनों से जनमानस में देशप्रेम की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान करते हुए इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया।

कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सभी ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर सहमति जताई।जय हिंद!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!