विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली ब्लॉक इकाई के छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की समीक्षा बैठक स्थानीय विश्राम गृह (रेस्टहाउस) में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी माह में महासमुंद जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जिले के सभी प्रेस रिपोर्टर और मीडिया से जुड़े कर्मियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष छायाकांत भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और मीडिया कर्मियों की एकता को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
बैठक में अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और संगठन की आगामी योजनाओं पर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उक्त बैठक पर महासमुंद जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् , जिला कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार डडसेना, ब्लॉक संयोजक जगदीश पटेल, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष शिवा निषाद, ब्लॉक महासचिव विजय कुमार साहु , विकास नंद, ब्लॉक सचिव कुणाल बरिहा, सदस्य संजय बरिहा सहित अन्य पदाधिकारी व पत्रकार साथी उपस्थित थे।
वही इस बैठक के बाद जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् कुछ नये नियुक्ति व पदोन्नति कर सकते हैं।