सीएम साय ने रूद्र महाभिषेक में की शिरकत, प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति की कामना।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद में आयोजित पावन रूद्र महाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह धार्मिक अनुष्ठान सावन मास के अवसर पर स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री साय ने रुद्रपाठ के मंत्रोच्चार के साथ “ॐ नमः शिवाय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष करते हुए भगवान शिव का अभिषेक किया।

उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, येतराम साहू, देवीचंद राठी, संदीप दीवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।धार्मिक वातावरण में संपन्न इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों की उपस्थिति देखी गई, जहाँ मुख्यमंत्री की भागीदारी ने श्रद्धालुओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!