विकास नंद/ सर्वव्यापी /
आज कक्षा 6वीं के नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन अवसर पर बीआरसीसी सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल द्वारा प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी । सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण की महत्ता की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण में सीखे गए ज्ञान को यदि हम बच्चों तक पहुंचा सकें तभी प्रशिक्षण की सार्थकता है l
आगे उन्होंने कहा कि सरायपाली के सभी शिक्षक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं एवं लगातार बच्चों के गुणवत्ता स्तर सुधारने में लगे हुए हैं l मास्टर ट्रेनर हेमसागर प्रधान, संजय भोई, सुखदेव मेहर, हाराधना प्रधान, गणेश राव जंगले ने गणित और हिंदी विषयों की बारिकियों को रोचक उदाहरणों और बाल-सुलभ गतिविधियों के माध्यम से समझाया।
प्रशिक्षण में शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक ज्ञानात्मक, भाषिक एवं वैचारिक कौशल के विकास पर विशेष जोर दिया गया।यह प्रशिक्षण न केवल नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि शिक्षकों को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को सशक्त करने का सशक्त मंच भी है।NEP 2020 का सार यही है — “सीखने का आनंद, सोचने की स्वतंत्रता और समग्र विकास।”प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी विद्याधर साहू एवं राजेश पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे