हर घर तिरंगा अभियान के तहत महासमुंद में कार्यशाला सम्पन्न…राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा कार्यक्रम, जन-जागरूकता पर विशेष जोर।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज महासमुंद जिले में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहित नागरिकों ने भाग लिया।यह राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आरंभ हुआ था, जो अब देशभर में एक जन-क्रांति का रूप ले चुका है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की गरिमा, इतिहास और इसके द्वारा प्रदर्शित एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक गौरव पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष, तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझाया और अभियान की सफलता में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दें। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को तिरंगा ध्वज वितरित किया गया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए प्रेरित किया गया।

इस सफल आयोजन से न केवल देशप्रेम की भावना और मजबूत हुई, बल्कि जिले में “हर घर तिरंगा” अभियान को एक नई ऊर्जा भी मिली।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!