विकास नंद सर्वव्यापी/
शासन के आदेशानुसार फूलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी में शिक्षक पालक मेगा बैठ आहुत किया गया। समस्त पालकों का तिलक लगा कर स्वगत किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सम्पूर्णानंद साहू ने बताया कि बदलते परिवेश में छात्रों को किस प्रकार से शिक्षा एवं समाज में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
प्राचार्य तारेन्द्र कुमार साहू ने पालकों को बताया कि महान स्वतंत्रता संग्रामी कालजयी पंडित जयदेव सतपथी जी ने हमारे अंचल में शिक्षा का प्रसार करना के उद्देश्य से अनेक विद्यालय स्थापित किये उन्होंने अंचल के छात्र छात्राओं को समाज में बेहतर स्थान प्राप्त कर अंचल का नाम रोशन करेंगे ।शिक्षक-पालक मेगा बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शारीरिक, मानसिक और समग्र विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
इसके अतिरिक्त, यह बैठक छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, और अन्य पहलुओं पर चर्चा करने, और शिक्षा में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने का एक मंच है। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पालक सम्मिलित हुए पालकों ने कार्यक्रम के उद्देश्य को जानकर खुशी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कानूनगो, समिति सदस्य दुर्गा शंकर जोशी जयलाल बरिक राकेश पटेल सचिकांत साहू निषामणी बढ़ाई चंद्रप्रकाश प्रधान विद्यालय के शिक्षक अरुण किशोर दास विरेन्द्र कुमार दास हेमराज प्रधान सुदामा साहू ललित कुमार साहू बिसिकेशन साव साहेब लाल साव परात्पर प्रधान गायत्री प्रधान चितरंजन यादव सुनिता मांझी सुरेन्द्र भोई चंद्रोदय प्रधान अखिलेश बारीक तुषार यदु सम्मिलित रहे।