नूर मोहम्मद /गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट में महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किया। इनमें मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति और सखी वन स्टॉफ सेंटर में स्वीकृत 15 विभिन्न संविदा पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। मंत्री जायसवाल ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, महिला बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।