रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक गहरा भावनात्मक बंधन है – सुरोतीलाल।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, संकल्प और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज में सौहार्द्र, भाईचारा और महिला सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संकल्प लें। रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है। आगे मंडल महामंत्री लकड़ा ने कहा रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक गहरा भावनात्मक बंधन है, जो हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवंत करता है। जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा सूत्र बांधती हैं, भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को और सशक्त करने का पर्व है। यह पर्व हमें सिखाता है कि रिश्तों को निभाना और एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना हमारी सबसे बड़ी सामाजिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी है। यह पर्व आपसी विश्वास, प्रेम, करुणा और भावना को और मजबूती से उजागर करता है, साथ ही सभी नागरिकों के जीवन में प्रेम, उमंग और एक नई ऊर्जा का संचार करेगा !


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!