रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सच्चा तोहफा – उज्ज्वला सिलेंडर पर ₹300 सब्सिडी वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रति LPG सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी को वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यह देश की करोड़ों बहनों के लिए सच्चा उपहार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने माताओं-बहनों की रसोई की चिंता को समझते हुए उनके स्वास्थ्य और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ₹12,000 करोड़ की लागत वाली इस पहल से 10.33 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों को सीधी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि माताएँ और बहनें परिवार की रीढ़ हैं, उनके श्रम का सम्मान और सुविधा देना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

यह फैसला गरीबों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की लाखों बहनें भी इससे लाभान्वित होंगी, जिससे उनके रसोई खर्च में कमी आएगी और उन्हें धुएँ से मुक्त, सुरक्षित व स्वास्थ्यप्रद जीवन मिलेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!