विकास नंद/सर्वव्यापी/
कभी नक्सली संगठन में हथियार लेकर जंगलों में घूमने वाली महिलाएं, आज नक्सलवाद के खात्मे के लिए अभियान में शामिल होकर शांति और विश्वास की मिसाल पेश कर रही हैं। रक्षा बंधन के अवसर पर ‘दंतेश्वरी फाइटर’ महिला कमांडो और नक्सल संगठन से पुनर्वास प्राप्त बहनों ने गृहमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को राखी बांधी।
इस अवसर पर बहनों ने न केवल रक्षा सूत्र बांधा बल्कि समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी दिया। कभी हथियार के साथ जीवन बिताने वाली इन बहनों ने आज अपने साहस, परिवर्तन और सकारात्मक सोच से यह साबित कर दिया कि बदलाव संभव है।
रक्षा बंधन का यह आयोजन साहस, त्याग और नये विश्वास की मिसाल बनकर सभी के दिलों में बस गया।