तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, बलात्कार और चाकूबाजी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और राजधानी रायपुर में रोज़ औसतन एक से दो हत्याएं हो रही हैं।बैज ने आरोप लगाया कि ड्रग्स का व्यापार राज्य में बिना रोक-टोक जारी है और हर चौक-चौराहे पर नशीली वस्तुएं बेची जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार है, तो पाकिस्तान से ड्रग्स भारत की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ तक कैसे पहुंच रहा है।
उन्होंने पुलिस विभाग पर अवैध वसूली में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने पुलिस को आमजन की सुरक्षा छोड़कर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ षड्यंत्र में लगा रखा है। बैज ने सरकार से नशाखोरी और अपराध रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।