विकास नंद/ सर्वव्यापी
सवा लाख बिंझवार समाज के तत्वाधान में आज ग्राम पाइकपारा में विश्व आदिवासी दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में शिशुपाल पर्वत राज सर्कल के अध्यक्ष शंकर लाल बरिहा, उपाध्यक्ष संतोष बरिहा, पाइकपारा सर्कल के कोषाध्यक्ष हीराधार बरिहा, पूर्णचंद्र बरिहा, माधवपाली सर्कल के अध्यक्ष विद्याचरण बरिहा, युवा प्रभाग के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव संजय बरिहा सहित सभी वरिष्ठ क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद ग्राम पाइकपारा से बाइक रैली निकाली गई।
यह रैली शिशुपाल पर्वत पहुंची, जहां समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने अमर वीर शहीद वीर नारायण सिंह, भगवान बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, अमर माधव सिंह, अमर सुरेंद्र साय सहित अन्य सभी आदिवासी क्रांतिकारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर समाज को सशक्त और संगठित बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान “जय जोहार” और “जय सर्व आदिवासी” के नारों से वातावरण गूंज उठा और पूरे उत्साह के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।