शोभा टाह फाउंडेशन ने जरूरतमंद दिव्यांग को दी ट्राईसाइकिल।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शोभा टाह फाउंडेशन ने निहायत जरूरतमंद दिव्यांग राम बिहारी दुबे को ट्राईसाइकिल और नए कपड़े प्रदान किए। राम बिहारी, जो पैरों से असहाय हैं और हाथों के सहारे चलते हैं, प्रताप चौक स्थित निगम कॉम्प्लेक्स परिसर में रहते हैं और गुजर-बसर के लिए राहगीरों पर निर्भर हैं।फाउंडेशन के संचालक अनिल टाह ने बताया कि संस्था सदैव अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद, अस्वस्थ और गरीब व्यक्तियों की सेवा में तत्पर रहती है। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद राम बिहारी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।इस अवसर पर संजय वर्मा, कमल जैन, भुवन वर्मा, पंकज खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, श्रीराम यादव, अजय गंभीर, पंकज, विनय, आकाश सहित शोभा टाह फाउंडेशन और हरिहर ऑक्सीजोन के कई सदस्य मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!