सरायपाली में महिला आयोग सदस्य सरला ने किया छात्रावास का निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कोसरिया ने छात्रावास में पाई गई कमियों के निराकरण एवं आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की संकल्पना के साथ बेटियों के सर्वांगीण विकास हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!