एशिया के सबसे बड़े विकासखण्ड में पहली बार महिला BEO की जिम्मेदारी, शिक्षा सुधार की दिशा में नए कदम।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे एशिया के सबसे बड़े विकासखण्ड के रूप में पहचाने जाने वाले बिलासपुर जिले के बिल्हा में पहली बार किसी महिला को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) का दायित्व सौंपा गया है। सुनीता ध्रुव, जो पूर्व में यहां सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ रहीं, अब इस अहम जिम्मेदारी को संभाल रही हैं।पदभार ग्रहण करते ही बीईओ सुनीता ध्रुव ने क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय पहल शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने स्कूलों का नियमित निरीक्षण प्रारंभ किया है, साथ ही दूरस्थ और पिछड़े इलाकों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों की लंबित समस्याओं को निपटाने के लिए नियमित बैठकें और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।बिल्हा विकासखण्ड में सैकड़ों स्कूल और हजारों छात्र-छात्राएं हैं। इतने बड़े क्षेत्र में पहली बार महिला नेतृत्व का आना शिक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा और पारदर्शिता का संकेत माना जा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि नई अधिकारी के आने से स्कूलों की गतिविधियों में सुधार और छात्रों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर दिख रहा है।शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और सुधार की गति भी तेज होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!