तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
स्वतंत्रता दिवस के 79 वी वर्षगाठ के उपलक्ष्य में देश भर में 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जारी है। इस अभियान के तहत एक विशेष आयोजन किया जाना है। इससे पहले देश भर में करीब सप्ताह भर के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के नेतृत्त्व में नगर पालिका परिषद् बोदरी में सिंधी समाज चकरभाठा-बोदरी द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। उत्साह और देशभक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई देशभक्ति के नारों और उल्लासपूर्ण माहौल के बीच झूलेलाल भवन में सम्पन्न हुई । इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों से देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और सद्भावना जागती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्त्व में पूरे उत्साह-उमंग और सबकी भागीदारी के साथ देश भर में हर-घर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है। हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देश के प्रति गर्व और एकता का भाव, इस यात्रा को अद्वितीय और स्मरणीय बना गया।उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में हमारे सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से हमारी सेना ने आतंकवाद पर प्रहार किया। सेना के पराक्रम और शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत क्षेत्रवासियों के नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दी है। आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के सम्मान के लिये एकजुट हुए हैं। यह गौरवान्वित होने का क्षण भी है कि हम सभी देश की एकता और अखंडता के लिये समर्पित होकर एकसाथ खड़े हुए हैं। उन्होने कहा कि दो वर्ष पहले आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़कर पंच प्रण का संकल्प लिया था। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष नीलम वर्मा, पार्षद विजय वर्मा, कृष्णा कुमार कौशिक, सुरेश पंजवानी जी सहित सिंधी समाज के सम्माननीय सदस्य एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।