बिलासपुर/भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड शिक्षा विभाग के कार्यालय में पदस्थ एक महिला अधिकारी के पर्स से लगातार नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने बताया कि एक दिन 500 रुपये और दूसरे दिन 1000 रुपये उनके पर्स से चोरी हुए। इस संबंध में उन्होंने पहले खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराया।इस मामले पर बीईओ सुनीता ध्रुव ने कहा कि संबंधित उक्त अधिकारी स्वतंत्र हैं, वे एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई कर सकती हैं। साथ ही विभागीय स्तर पर जांच भी कराई जा रही है।