बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ सिटी रिपोर्टर सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को होने जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर अवनीश शरण बेहतर से बेहतर कार्य करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में मतदाता पर्ची बांटने की जिम्मेदारी शिक्षकों को बीएलओ बनाकर दिया गया है। जिसमें सिरगिट्टी में हर रोज बीएलओ बने शिक्षकों द्वारा मतदाता पर्ची बांट रहे हैं मगर बड़े ही विडंबना की बात है कि सिरगिट्टी नगर निगम जोन क्रमांक दो तिफरा के अंतर्गत शामिल हैं और यहां के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से तिफरा नगर के किसी भी वार्ड में बीएलओ अपना कार्य ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं और नगर निगम जोन क्रमांक दो कार्यालय के पास तक के मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं बंटे गये है। जिनकी शिकायत कलेक्टर अवनीश शरण से करने के बाद भी वह जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं क्योंकि जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप तखतपुर के वरिष्ठ भाजपा नेत्री, तखतपुर जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नूरीता कौशिक के सगे भाई हैं, इसलिए कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक दो तिफरा में बीएलओ कार्य बरतने पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।