तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह अपनी सादगी, सहजता और परिणाम-केन्द्रित कार्यशैली के लिए प्रशासनिक जगत में खास पहचान रखते हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने से पहले ही, उनके व्यापक अनुभव और सिद्ध क्षमताओं को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। यह फैसला केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर उनकी कार्यकुशलता में विश्वास का स्पष्ट संकेत है।पदभार संभालते ही प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया। उनकी प्राथमिकताओं मेंउद्योग और निवेश को बढ़ावा,बुनियादी ढांचे का विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार सृजन,गरीब और मध्यम वर्ग को नीतिगत प्रक्रियाओं से जोड़नाशामिल हैं। इन पहलों से न केवल आमजन की भागीदारी बढ़ी है, बल्कि भाजपा सरकार की विकासोन्मुख छवि भी सुदृढ़ हुई है।वहीं सुबोध कुमार सिंह पूर्व में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में भी वे मुख्यमंत्री सचिवालय में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उस दौरान सामाजिक कल्याण से लेकर आर्थिक विकास की कई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई, जिससे छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिली।वरिष्ठ आईएएस अफसर सुबोध कुमार सिंह को सादगी, सौम्यता और दृढ़ नेतृत्व के रुप में जाने जाते हैं,जो कम बोलने वाले लेकिन तेज़ और प्रभावी निर्णय लेने वाले अफसर के रूप में उनकी पहचान है। सहयोगी उन्हें “रिज़ल्ट देने वाले अफसर” कहकर पुकारते हैं। उनका सौम्य स्वभाव टीम के भीतर विश्वास और आत्मीयता पैदा करता है, जबकि प्रशासनिक दृढ़ता नीति-निर्माण और क्रियान्वयन में झलकती है।वहीं प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सचिवालय नीति-निर्माण, मॉनिटरिंग और ज़मीनी अमल की दिशा में तेज़ी से काम कर रहा है। आने वाले समय में औद्योगिक, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में कई नई पहलें देखने को मिलेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सुबोध कुमार सिंह का अनुभव और दृष्टिकोण, भाजपा सरकार को विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित करने में मदद करेगा।