कलेक्टर जनदर्शन में 25 लोगों ने दिए आवेदन।

Share Now

नूर मोहम्मद / गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

कलेक्टर जनदर्शन में 25 लोगों ने विभिन्न मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने लोगों की समस्याओं को समक्ष में सुना और आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास की राशि गलत खाते में चले जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तीनों जनपद सीईओ को सख्त निर्देश देते हुए जांच कराने और लापरवाही की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों में पटवारियों के विरूद्ध शिकायत से संबंधित आवेदनों पर संबंधित पटवारी को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने और जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तहसीलदारों को निर्देश दिए। जनदर्शन में शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा करने, पानी निकासी, पीएम आवास योजना की राशि गलत खाते में जाने, अवैध रेत उत्खनन, आंगनबाड़ी, सड़क, शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने, देयक भुगतान, आपसी बटवारा, ऋण पुस्तिका आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!