बिलासपुर/के.एस.ठाकुर / कार्यकारी संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर शहर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा पार्षद प्रत्याशी एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने अपने वार्ड खूबचंद बघेल, वार्ड क्र. 05 तिफरा आर्या कालोनी, भगतसिंह आजाद नगर,कुंदरापारा, उड़िया मोहल्ला, महाराणा प्रताप नगर, तिफरा यादव नगर आदि मोहल्लों में आज रविवार को आशीर्वाद रैली निकालकर पूरे वार्ड में गाजे बाजे के साथ जनसंपर्क किया। रैली में भारी संख्या में वार्ड के नागरिकों की खासी भागीदारी रही। भीड़ को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी की जीत सुनिश्चित है। भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी और उनके समर्थक रविवार को सुबह 11 मुख्य कार्यालय में एकत्र हुए। जहां से उन्होंने पूरे वार्ड के सड़कों समेत वार्ड के लोगों से मिलकर आशीर्वाद लिया। इस महारैली में महिलाएं, पुरुष, युवा कार्यकर्ता सहित वार्डवासी शामिल हुए।