तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में चल रहे “हर घर तिरंगा” राष्ट्रीय अभियान के तहत बिल्हा में 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली प्रातः 10:00 बजे मंडी प्रांगण, बिल्हा से प्रारंभ होकर हटरी चौक होते हुए पीपल चौक तक पहुंचेगी।कार्यक्रम का आयोजन अनुविभागीय एवं विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, सामाजिक संगठन और आमजन शामिल होंगे। आयोजक बजरंग वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिल्हा ने बताया कि यह रैली स्वतंत्रता दिवस के प्रति जन-जागरण और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। रैली में प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ आगे बढ़ेंगे। वहीं नायब तहसीलदार विनीता शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने वाला है। सभी नागरिकों से इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है।