पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्त्व में ग्राम धमनी से निकली तिरंगा यात्रा…बोले – तिरंगा राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक सौहार्द और स्वतंत्रता आंदोलन के त्याग का प्रतीक है।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के नेतृत्त्व में आज ग्राम धमनी से भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी। यह यात्रा धमनी, ककेड़ी, रमतला, खरसोला, बावली, बिदविदा से सांवा से होते सरगाँव बस स्टैण्ड में समाप्त हुआ। इस मौके पर कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिन माताओं का बेटा खोया, जिन बहनों का सुहाग उजड़ा और जिन बच्चों ने अपने पिता खोये उन सभी के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। आज देश के वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हमारी राष्ट्रीय एकता, बलिदान और गौरव का सशक्त प्रतीक बनी। इस तिरंगा यात्रा का इसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करना और राष्ट्रीय एकता को और अधिक सशक्त बनाना है।” उन्होंने कहा कि ध्वज हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ”हर घर ध्वज” अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देना है कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे समर्थकों और बलिदानियों की पहचान है। उन्होंने सभी लोगों से ”हर घर” अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्साह और देशभक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा देशभक्ति के नारों और उल्लासपूर्ण माहौल के साथ सफलता से सम्पूर्ण हुई है। हर भारतीय को जिस तिरंगे पर नाज़ है वह तिरंगा आज विश्व क्षितिज पर गर्व और स्वाभिमान से लहरा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण एवं आमजनता उपस्थित हुए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!