विकास नंद/ सर्वव्यापी/
राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरायपाली के गुरुजी ध्यान केंद्र परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर स्वच्छता अभियान चलाया।इस अवसर पर सरला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बहुत कम आयु में सेवा, सहकार और देशभक्ति के माध्यम से न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान की। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में ऊर्जा, एकता और सकारात्मक बदलाव का प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। अभियान में कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।