विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है। जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से वे अपनी पुरानी टीम के साथ कार्य कर रहे थे, लेकिन अब संगठन में बदलाव कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई टीम में अनुराग सिंहदेव को नई जिम्मेदारी दी गई है, संजय श्रीवास्तव को भी अहम पद मिला है, जबकि रामू रोहरा महापौर पद पर कार्यरत हैं।

पिछले कई दिनों से इस टीम को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज थीं। चर्चा इस बात की थी कि पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंत्रिमंडल विस्तार होगा या प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम बनेगी।

अंततः मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही नई टीम अस्तित्व में आ गई है।जानकारी के अनुसार, नई टीम गठन को लेकर किरण सिंहदेव ने संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी गहन चर्चा की।
यह बदलाव आगामी राजनीतिक समीकरणों और संगठन की मजबूती में अहम माना जा रहा है।