बिलासपुर/ के एस ठाकुर/ कार्यकारी संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर शहर के वार्ड नंबर 66 में कांग्रेस -भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार यादव और भाजपा से तिहारी राम जायसवाल मैदान में हैं जो एक दूसरे की जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं यहां के कांग्रेसी अपने महापौर और पार्षद को विजयी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।वहीं जिला महिला कांग्रेस महामंत्री पूर्णिमा मिश्रा लगातार वार्ड के तमाम बूथों और मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान की स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पूर्णिमा का दावा है कि वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी पार्षद और महापौर की जीत तय है।