महासमुंद पुलिस की कार्रवाई :नशीली दवाओं की तस्करी में 09 आरोपी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

महासमुंद पुलिस एवं Anti Narcotics Task Force की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नशीली Cough Syrup एवं 500 नग नशीली टैबलेट जब्त की गई हैं।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महासमुंद निवासी प्रवीण साहू को पकड़ा, जिसके पास से 1300 एमएल कोडीन फॉस्फेट ट्रिप्रोलिडाइन सिरप और एक बटन चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने दवाइयां उड़ीसा के सुशांत प्रधान से प्राप्त करना बताया। टीम ने सुशांत प्रधान को दबोचकर उसके पास से 50 स्ट्रीप (500 नग) नाइट्राजेपाम टैबलेट जब्त की।जांच के दौरान नशीली दवाइयों की तस्करी व सेवन में शामिल रायपुर के सात अन्य आरोपी – टी. बजरंग, सोनू साहू, जनक बघेल, अमित यादव, सचिन ध्रुव, शुभम साहू और कुनाल फेकर – को भी गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एंड टू एंड जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!