विकास नंद/ सर्वव्यापी/
आज मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित पांच सितारा होटल ट्राइडेंट में राष्ट्रीय महिला आयोग की बैठक का प्रथम दिवस आयोजित हुआ।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सहित देश के विभिन्न राज्यों के महिला आयोगों की प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
बैठक में महिलाओं से संबंधित नीतियों, सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यगणों ने भी अपने विचार रखे और राज्यों के बीच समन्वय तथा महिला हितैषी नीतियों को और मजबूत बनाने पर बल दिया।