नगर पालिका परिषद व जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से हुई वर्षों पुरानी मांग पूरी।

Share Now

ज़िया खान/ ब्यूरोचीफ/ मुगेली/

मुंगेली— जिले को अस्तित्व में आए भले ही 13 वर्ष बीत चुके हों, लेकिन शहर के व्यस्ततम और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पड़ाव चौक पर यात्री प्रतीक्षालय जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा था। अब इस दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयासों से यहां एक सुव्यवस्थित यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।*अब पूरी सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय जनता को समर्पित*वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार शहरवासियों को एक सुसज्जित प्रतीक्षालय की सौगात मिल गई है। यह प्रतीक्षालय केवल एक साधारण शेड नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा को केंद्र में रखकर आधुनिक स्वरूप में निर्मित किया जा रहा है। इसमें यात्रियों के बैठने हेतु पक्की बेंचें, पीने के स्वच्छ जल की व्यवस्था, रात्रिकालीन रोशनी के लिए लाइटें और साफ-सफाई के विशेष ध्यान दिया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!