छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष पर स्कूलों में होंगे शैक्षिक और सांस्कृतिक आयोजन।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिलेभर के विद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के समन्वय से संपन्न होंगे।वर्ष 2000 में भारत का 26वाँ राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, संस्कृति, पर्यटन, औद्योगिक विकास और महिला सशक्तिकरण सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

रजत जयंती वर्ष इन उपलब्धियों पर आत्मलोकन और भावी संकल्प का अवसर माना जा रहा है।

प्रथम चरण की गतिविधियाँ 28 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित होंगी।28 अगस्त – विद्यार्थियों एवं पालकों के लिए स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता29 अगस्त – पुस्तक वाचन कार्यक्रम (विद्यार्थी, पालक एवं शिक्षक सामूहिक सहभागिता)30 अगस्त – प्रदर्शनी का आयोजन, जिसमें 25 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा31 अगस्त – एलुमनी बैठक, जिसमें भूतपूर्व विद्यार्थियों एवं वर्तमान शिक्षक-विद्यार्थियों के बीच संवाद और संस्मरण साझा किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी रेखराज शर्मा ने सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। विद्यालय प्राचार्य, प्रधानपाठक और सीएसी को प्रत्येक दिवस की गतिविधियों का प्रतिवेदन, फोटोग्राफ एवं संख्यात्मक जानकारी जिला कार्यालय में प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!